HOMEMADHYAPRADESH

Booth Vistarak Yojana मध्यप्रदेश में भाजपा ने बूथ विस्तारक योजना की अवधि 5 फरवरी तक बढ़ाई

मध्यप्रदेश में भाजपा ने बूथ विस्तारक योजना की अवधि 5 फरवरी तक बढ़ाई

Booth Vistarak Yojanaम ध्यप्रदेश में भाजपा ने बूथ विस्तारक योजना की अवधि 5 फरवरी तक बढ़ा दी है।

मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बूथ विस्तारक योजना की अवधि पांच फरवरी तक बढ़ा
दी गयी है। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बूथ विस्तारक योजना का समय 5 फरवरी तक बढ़ा गया है।

20 से 30 जनवरी तक यह योजना चली, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ताओं की जानकारी डिजिटलाइज होगी। पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी एक-एक बूथ के विस्तारक बनेंगे और वहां प्रतिदिन 10 घंटे बूथ की जानकारी एकत्रित कर उसे डिजिटलाइज करेंगे। कार्यकर्ता अपने बूथ पर 10 दिन तक प्रतिदिन 10 घंटे यानी कुल 100 घंटे का समय देकर संगठन को गुणात्मक और संख्यात्मक रूप से मजबूत बनाते हुए आगामी चुनावों में 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का लक्ष्य रखेंगे।

विस्तारक बूथ के कार्यकर्ता और महत्वपूर्ण मतदाताओं का डिजिटल डेटा भी तैयार करेंगे। प्रत्येक बूथ विस्तारक के साथ एक आईटी की जानकारी रखने वाला विस्तारक भी होगा। अतः बूथों पर परंपरागत और डिजिटल दोनों तरीकों से जानकारी एकत्रित करने का काम किया जाएगा।

पार्टी इस कार्य को डिजिटिल करने के लिए संगठन नाम से एक मोबाइल एप्प भी तैयार किया गया है, जिसके अंदर की बूथ की जानकारी एकत्रित होगी। बूथ विस्तारक योजना शुरू करने से पूर्व प्रदेश, संभाग, जिला एवं मंडल स्तर पर विस्तारकों का प्रशिक्षण वर्ग में आयोजित किया गया था, जिसमें सभी को बूथों पर करने वाले कार्य का प्रशिक्षण दिया गया ।

Show More

Related Articles

Back to top button