HOMEराष्ट्रीय

Ratha Yatra 2022: 1 जुलाई से indian railway चलाएगा 205 स्पेशल ट्रेनें, जानिए टाइम

Ratha Yatra 2022: रेलवे 1 जुलाई से indian railway चलाएगा 205 स्पेशल ट्रेनें, जानिए टाइम

Ratha Yatra 2022: 1 जुलाई से indian railway चलाएगा 205 स्पेशल ट्रेनें, जानिए टाइमभारतीय रेलवे ओडिशा के पुरी में रथ यात्रा के लिए कुल 205 विशेष ट्रेनें चलाएगा। ईस्ट कोस्ट रेलवे के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। ओडिशा सरकार को उम्मीद है कि इस वर्ष शहर में 10 लाख तीर्थयात्री इकट्टा होंगे। 2020 और 2021 में कोरोना महामारी के कारण भक्त भगवान जगन्नाथ के दर्शन नहीं कर पाए थे। अनुष्ठान में केवल सेवादारों ने भाग लिया था। अधिकारियों के अनुसार विशेष ट्रेनें पुरी को जोड़ने वाले ओडिशा के विभिन्न हिस्सों के अलावा कोलकाता के शालीमार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर और आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से चलेंगी। यात्रियों की आसान आवाजाही की सुविधा के लिए व्यवस्था की गई है।

रथ यात्रा 2022: ट्रेन शेड्यूल और समय

02837/002838 शालीमार-पुरी-शालीमार रथ यात्रा विशेष एक्सप्रेस: यह 29 जून को शालीमार से 12:45 बजे प्रस्थान करेगी। उसी दिन 22:30 बजे पुरी पहुंचेगी। वापसी में पुरी से 30 जून को 05:30 बजे प्रस्थान करेगी।

02827/002828 शालीमार-पुरी-शालीमार रथ यात्रा विशेष एक्सप्रेस: यह 29 जून को शालीमार से 21:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 7:00 बजे पुरी पहुंचेगी। वापसी में यह पुरी से 30 जुलाई को 23:05 बजे प्रस्थान करेगी।

08907/08980 विशाखापत्तनम-पुरी-विशाखापत्तनम रथ यात्रा विशेष: यह 30 जुलाई को 14:30 बजे विशाखापत्तनम से प्रस्थान करेगी। 1 जुलाई को 01:15 बजे पुरी पहुंचेगी। वापसी दिशा में यह पुरी से 23:15 बजे प्रस्थान करेगी।

08911/08912 जूनागढ़ रोड-पुरी-जूनागढ़ रोड रथ यात्रा स्पेशल एक्सप्रेस वाया संबलपुर और तालचेर रोड: ट्रेन 30 जून को 11:00 बजे जूनागढ़ रोड से निकलेगी। वापसी दिशा में यह ट्रेन 1 जुलाई की मध्यरात्रि को पुरी से निकलेगी।

08418/08417 गुनुपुर-पुरी-गुनुपुर रथ यात्रा स्पेशल एक्सप्रेस: 30 जुलाई को 23:30 बजे प्रस्थान करेगी। पुरी से वापसी में 1 जुलाई की मध्यरात्रि को निकलेगी।

Show More

Related Articles

Back to top button