HOME

प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस से छीना महात्मा गांधी वार्ड बरकरार रखी डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड की सीट

जिला संगठन के नाम एक और उपलब्धि, भाजपा जिलाध्यक्ष का निवास भी है महात्मा गांधी वार्ड में

कटनी। कटनी नगर निगम के दो वार्डों में विजय के साथ भाजपा के हौसले फिर बुलंद हैं। संगठन की सक्रियता और मेहनत पर एक बार फिर मुहर लगी है। जिला संगठन का इस जीत से उत्साहित होना स्वाभाविक है क्योंकि यह वार्ड कांग्रेस के परंपरागत वार्ड माने जाते रहे हैं। साथ ही महात्मा गांधी वार्ड में जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन का निवास भी है, लिहाजा उनके लिए इस वार्ड में विजय प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया था। परिणाम के बाद जीत का यह श्रेय श्री टण्डन ने कार्यकर्ताओं को देते हुए सभी का आभार जताया । बहरहाल इस जीत से जिला संगठन को एक और शानदार उपलब्धि तो मिली ही तमाम विरोधियों के मुंह भी बन्द कर दिए। भाजपा विधानसभा चुनाव में जिस शानदार जीत के साथ सत्ता में आई थी ठीक उसी तरह कटनी नगर निगम के दो वार्ड महात्मा गांधी वार्ड और राजेन्द्र प्रसाद वार्ड भी उसने प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में जीत दर्ज करा कर विपक्ष को करारा झटका दिया। महात्मा गांधी वार्ड में सोनू बहरे 552 वोटों के बड़े अंतर से जीते जो कांग्रेस का गढ़ था । इसी तरह डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड भी भाजपा के लिए आसान नहीं था इस वार्ड में कर्मचारियों की संख्या ज्यादा है। यहां पिछली बार मथुरा तिवारी एक मात्र वोट से चुनाव जीते थे पर इस बार उपचुनाव में लव साहू ने 61 वोट से जीत हासिल कर भाजपा का इस वार्ड में भी बड़े मार्जिन से कब्जा जमाया। दोनो वार्डों को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से जीत को लेकर आश्वस्त थी। यह परिणाम कांग्रेस के लिए विधानसभा चुनाव में करारी हार के तत्काल बाद एक और झटका है। निश्चित तौर पर यह भाजपा जिला संगठन के लिए प्रतिष्ठ के चुनाव बन गए थे। कल कटनी पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी चुनाव में विजय का विश्वास जताया था।

 

आपको बता दें कि वार्डों के उपचुनाव के लिए संगठन विशेष तौर पर सक्रिय हुआ था। विधानसभा परिणाम के दूसरे दिन जिला कार्यालय में बैठकें शुरू हो गईं थीं। वार्डों में विधानसभा की ही तरह इसे गम्भीरता से लिया जिसका परिणाम सामने है।

 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने दोनों वार्डों के विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।

बता दें कि नगर निगम वार्ड क्रमांक 9 महात्मा गांधी वार्ड से सचिन बहरे सोनू और वार्ड क्रमांक 36 डा राजेन्द्र प्रसाद वार्ड से लव साहू विजयी बने।

Show More

Related Articles

Back to top button