HOMEMADHYAPRADESH

Sadhvi Pragya अश्लील वीडियो कॉल कर साध्वी प्रज्ञा को ब्लैकमेल करने का प्रयास, FIR दर्ज

अश्लील वीडियो कॉल कर साध्वी प्रज्ञा को ब्लैकमेल करने का प्रयास, FIR दर्ज

Sadhvi Pragya साइबर अपराध करने वाले गिरोह द्वारा भोपाल की बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर Sadhvi Pragya को अनजान मोबाइल नंबरों से अश्लील कॉल और वीडियो मैसेज करके ब्लैकमेल करने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रज्ञा सिंह Sadhvi Pragya ने अज्ञात का फोन नंबर देते हुए पूरे मामले की रिपोर्ट पुलिस को की है।

व्हाट्सएप पर एक आपत्तिजनक वीडियो

पुलिस के अनुसार सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस हेडक्वार्टर ने भी इस मामले की रिपोर्ट मांगी है। शिकायत में उन्होंने बताया है कि उनके व्हाट्सएप पर एक आपत्तिजनक वीडियो आया। उन्होंने वीडियो भेजने वाले को फोन लगाया तो वह अभद्रता करने लगा।

साइबर क्राइम ब्रांच मामले की इन्वेस्टिगेशन कर रही

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने उसे अपनी पहचान बताई, उसके बावजूद कोई असर नहीं पड़ा। उल्टा धमकी देने लगा। तनाव इतना बढ़ गया कि सांसद प्रज्ञा ठाकुर रात के समय ही शिकायत दर्ज करा दी। भोपाल की साइबर क्राइम ब्रांच मामले की इन्वेस्टिगेशन कर रही है। मोबाइल नंबर के आधार पर क्रिमिनल की तलाश की जा रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button