implantantika alanantalya habersakarya evden eve nakliyatizmir escort
MADHYAPRADESH

राज्यसभा जा रहे हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया, उनके नाम पर बन गई है सहमति

भोपाल. दिग्विजय सिंह के आरोपों के बाद मध्यप्रदेश की सियासत गर्म है। इसी बीच भाजपा ने दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है। भाजपा नेता लोकेन्द्र पाराशर ने पत्रिका से बात करते हुए दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह, कांग्रेस के सीनियर लीडर ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा जाने से रोकने के लिए इस तरह का खेल-खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास जो जानकारी है उसके हिसाब से कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा भेजना चाहते हैं।
क्या कहा लोकेन्द्र पाराशर ने ? पत्रिका से बात करते हुए भाजपा के स्टेट मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने कहा- दिग्विजय सिंह की राजनीति समाप्त हो रही है और खुद को चिंता रखने के लिए और कमलनाथ जी से अपना निकालने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा भेजना चाहते हैं इससे नाराज हैं इसलिए वो इस तरह के आरोप लगा रहे हैं।
कौन सही? लोकेन्द्र पाराशर ने कहा- कमलनाथ के खास मंत्री सज्जन सिंह वर्मा कहते हैं कि भाजपा के विधायक टूट रहे हैं और दिग्विजय सिंह कहते हैं कि कांग्रेस के विधायक टूट रहे हैं। भाजपा कमलनाथ की सरकार नहीं गिरा रही है कांग्रेस की सरकार खुद गिर जाएगी।बता दें कि रामबाई भी कमलनाथ सरकार पर लगातार हमला बोल रही हैं। रामबाई मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ गोविंद सिंह पर कई आरोप भी लगा चुकी हैं। वहीं, भाजपा का समर्थन करने के बाद रामबाई को बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी से निलंबित कर दिया था।

यह भी पढ़ें-  विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने हरिहर तीर्थ क्षेत्र के भूमिपूजन में योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
implantantika alanantalya habersakarya evden eve nakliyatizmir escort