HOMEज्ञानज्योतिषधर्मराष्ट्रीय

Basant Panchami Special : बसंत पंचमी के मौके पर करें बेटी का नामकरण, पढ़िए मां सरस्वती के नाम और अर्थ

Basant Panchami Special : बसंत पंचमी के मौके पर करें बेटी का नामकरण, पढ़िए मां सरस्वती के नाम और अर्थ

Basant Panchami Special : बसंत पंचमी के मौके पर करें बेटी का नामकरण, पढ़िए मां सरस्वती के नाम और अर्थ  जनवरी का महीना है। इस महीने में बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है।  विद्या और ज्ञान का भंडार मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इस पावन पर्व पर घर पर नन्हे मेहमान का आना सुख मान सकते हैं। बच्चे का जन्म हर किसी के लिए खुशी का मौका होता है। बच्चे के लिए माता पिता बहुत कुछ प्लान बना कर रखते हैं।  बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा होती है। इस दिन को छात्रों के लिए अहम माना जाता है, क्योंकि मां सरस्वती को विद्या की देवी कहते हैं।

Basant Panchami Special : बसंत पंचमी के मौके पर करें बेटी का नामकरण, पढ़िए मां सरस्वती के नाम और अर्थ

विद्या और ज्ञान का भंडार मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इस पावन पर्व पर घर पर नन्हे मेहमान का आना सुख मान सकते हैं। बच्चे का जन्म हर किसी के लिए खुशी का मौका होता है।

बच्चे के लिए माता पिता बहुत कुछ प्लान बना कर रखते हैं। शुरुआत बच्चे के नाम से होती है। व्यक्ति का नाम उसकी पहचान और कुछ हद तक उसका व्यक्तित्व दर्शाता है। ऐसे में बसंत पंचमी के दिन अगर परिवार में बच्ची का जन्म हुआ है तो मां सरस्वती के नामों पर नामकरण करें। बेटी को ऐसा नाम दें, जो मां सरस्वती के खूबसूरत नामों को प्रदर्शित करता है।

यह रही मां सरस्वती के नामों की सूची, जनवरी में बसंत पंचमी के मौके पर जन्मी लड़की का कर सकते हैं नामकरण।

मां सरस्वती के नामों की सूची

आशवी

अर्थ- आशवी का अर्थ भाग्यशाली और विजय से होता है। यह मां सरस्वती का एक नाम है।

अक्षरा

अर्थ- अक्षरा मां सरस्वती का नाम है। इसका मतलब पत्र से है।

आयरा

अर्थ- मां सरस्वती का एक नाम आयरा है, जिसका अर्थ पृथ्वी है। बेटी का यह नाम उनकी प्रतिष्ठा और सम्मान को प्रदर्शित करेगा।

दिव्यांगा

अर्थ- मां सरस्वती को दिव्यांगा भी कहते हैं। दिव्यांगा का अर्थ सुंदर, पवित्र शरीर वाली नारी से है।

विदुषी

अर्थ- बुद्धिमान महिला को विदुषी कहते हैं। यह भी माता सरस्वती के नाम का पर्याय है।

ऋचा

अर्थ- ऋचा का अर्थ है जीवन का निर्वाह करने वाला। इसका अर्थ वेदों में लेखन, भजन और मंत्र है।

वाची

अर्थ- मां सरस्वती की मधुर वाणी के कारण उन्हें वाची कहा जाता है। वाची का अर्थ है मधुर।

सौम्या

अर्थ- मां सरस्वती सौम्य और सरल व्यवहार की हैं, इसलिए उन्हें सौम्या कहा जाता है। यह नाम भी बेटी पर प्यारा लगेगा।

नायरा

अर्थ- नायरा का अर्थ गुलाब से है। मां सरस्वती की सुंदरता का वर्णन करने के लिए नायरा नाम से किया जाता है।

वाणी

अर्थ- माता सरस्वती को वाणी भी कहते हैं। वाणी का अर्थ आवाज से है।

Show More

Related Articles

Back to top button