HOME

श्री खरे केसरवानी समाज समिति में महिला मंडल का हुआ चुनाव, प्रियंका गुप्ता बनी महिला मंडल की अध्यक्ष

कटनी। श्री खरे केशरवानी समाज समिति द्वारा 4 फरवरी को महिला मंडल का चुनाव किया गया। समाज के वरिष्ठजन बालमुकुंद गुप्ता, केशरवानी समाज के अध्यक्ष रामसुजान गुप्ता एवं विनय गुप्ता अनिल गुप्ता सुजीत गुप्ता सतीश गुप्ता की विशेष उपस्थिति में यह चुनाव सम्पन्न हुआ।

महिला मंडल के इस चुनाव में दो प्रतिभागी रहे। जिसमे पूर्व अध्यक्ष सुनीता गुप्ता एवं प्रियंका गुप्ता रही।  जिसमें दोनों का वोटिंग से चुनाव किया गया जिसमें प्रियंका गुप्ता विजयी घोषित हुईं और वह महिला शक्ति की अध्यक्ष चुनी गई एवं वही महामंत्री पद पर लता को चुना गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता द्वारा आश्वासन दिया गया कि मैं अपने विचारों, योग्यता और कर्तव्य से अपने समाज को उच्च स्तर तक ले जाने का प्रयास करूंगी।

इस कार्यक्रम में चुनाव प्रभारी  बालमुकुंद गुप्ता एवं श्री खरे केशरवानी समाज के अध्यक्ष  राम सुजान गुप्ता महामंत्री मुन्नालाल विनय गुप्ता अनिल गुप्ता सुजीत गुप्ता एवं सतीश गुप्ता अशोक गुप्ता की उपस्थिति रही।

Show More

Related Articles

Back to top button