implantantika alanantalya habersakarya evden eve nakliyatizmir escort
HOME

Madhya Pradesh Assembly by-elections: कांग्रेस ने दूसरी सूची जारी की, जानिये किसे मिला टिकट

Madhya Pradesh Assembly by-elections: भोपाल । कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में होने वाले 28 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए रविवार को नौ और प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। इसी के साथ कांग्रेस ने अब तक 24 प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। रविवार को जारी सूची में पार्टी ने भाजपा से आए तीन नेताओं पर दांव लगाया है। इनमें सुरखी, सुमावली और ग्वालियर पूर्व सीट शामिल है।

दूसरी ओर, मालवा अंचल से बदनावर से अभिषेक सिंह टिंकू बना, सुवासरा से राकेश पाटीदार और मांधाता से उत्तम राजनारायण सिंह को उम्मीदवार बनाया है। उत्तम के पिता राजनारायण सिंह विधायक रह चुके हैं। अब शेष चार सीटों मुरैना, मेहगांव, मलहरा और ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार पार्टी 29 सितंबर के बाद घोषित करेगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के अनुमोदन से नौ प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। इसमें भाजपा से आए अजब सिंह कुशवाहा को सुमावली से चुनाव मैदान में उतारा गया है। कुशवाहा ने पिछला विधानसभा चुनाव इसी सीट से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर एदल सिंह कंषाना के खिलाफ लड़ा था और पराजित हो गए थे।

कंषाना अब कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं और चुनाव भी लड़ेंगे, वहीं सागर जिले की सुरखी से भाजपा की पूर्व विधायक पारुल साहू को उम्मीदवार बनाया गया है। साहू 2013 में इसी सीट से भाजपा विधायक रह चुकी हैं। इसी तरह ग्वालियर पूर्व से सतीश सिकरवार को प्रत्याशी बनाया है। वे भाजपा के पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार के भाई हैं।

पार्टी ने जौरा से पंकज उपाध्याय, पोहरी से पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला, मुंगावली से कन्हैयाराम लोधी को उम्मीदवार बनाया है। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने सर्वे को टिकट का आधार बनाया है। रणनीति के तहत मुरैना, मेहगांव, मलहरा और ब्यावरा सीट के उम्मीदवारों के नाम रोके गए हैं। 29 सितंबर को चुनाव आयोग की प्रस्तावित बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा।

Show More
Back to top button
implantantika alanantalya habersakarya evden eve nakliyatizmir escort