HOMEKATNIMADHYAPRADESH

Love Jihad प्रेम जाल में फंसा कर युवती को मुंबई ले जाने फिर हत्या का आरोप, 2019 में कटनी से गायब हुए थे युवक-युवती

Love Jihad प्रेम जाल में फंसा कर युवती को मुंबई ले जाने फिर हत्या का आरोप, 2019 में कटनी से गायब हुए थे युवक-युवती

Love Jihad कटनी से 2019 में भाग कर मुम्बई गए यहां कतिथ तौर पर धर्म परिवर्तन तथा यातनाएं देने फिर युवती के द्वारा खुदकुशी करने का मामला मुंबई में सुर्खियों में है। यहां यशोदा नाम की लड़की की हत्या का आरोप लगाते लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार मुंबई के धारावी से एक लव जिहाद का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर लोग गुस्से से आगबबूला हो रहे हैं। तीन साल पहले मध्य प्रदेश के कटनी में रहनेवाली यशोदा नाम की एक लड़की को एक मुस्लिम युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर उससे शादी कर ली थी। इसके बाद वह युवक उसे मुंबई ले आया था। यहां यशोदा का नाम बदलकर यास्मीन कर दिया गया।

बता दें कि आरोपी युवक युवती पर धर्मपरिवर्तन करने के साथ ही उसके ऊपर बीफ बनाने का दबाव डालता रहता था। जब युवती ने उस युवक की बात नहीं मानी तो उसने उसकी हत्या कर दी और शव को खाड़ी में फेंक दिया। इस मामले में अब लड़की के पिता के बयान पर धारावी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं मिली जानकारी के अनुसार यशोदा खटीक के पिता ने उसके मुस्लिम पति के खिलाफ धारावी पुलिस स्टेशन में हत्या की शिकायत दर्ज कराई है। यशोदा के भाई ने बताया कि आरोपी भी कटनी का रहनेवाला है। कटनी में ही वर्ष 2019 में यशोदा से उसकी पहचान हुई थी। इसके बाद नवंबर 2019 में यशोदा को वह अपने साथ भगाकर मुंबई ले आया था। इस मामले में यशोदा के पिता ने कटनी में उसके मिसिंग की शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था।

काफी समय बाद यशोदा ने उन्हें फोन कर बताया कि वह मुंबई के धारावी में है। उसने शादी कर ली है। यशोदा के भाई ने खुलासा किया कि यशोदा के पति चार भाई हैं और चारों ने हिंदू लड़कियों से ही शादी की है। उसकी बहन पर धर्मपरिवर्तन का दबाव डाला जा रहा था, जिससे इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

Show More

Related Articles

Back to top button