HOME

तिलक कॉलेज में NSUI कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, प्राचार्य का जलाया पुतला

कटनी। शासकीय तिलक कॉलेज में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर एनएसयूआई ने कॉलेज गेट पर चढ़ कर सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के प्रिंसिपल सुधीर खरे का पुतला दहन किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने कॉलेज में होने वाले निर्माण कार्य में प्रिंसिपल द्वारा भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन के दौरान दो थाने की पुलिस बल पहुंची। ज्ञात हो कि शासकीय तिलक कॉलेज में जन भागीदारी के रुपए से कई निर्माण कार्य चल रहे है।

एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने छात्रो को पास कराने के एवज में प्रिंसिपल द्वारा रुपए मांगने का भी आरोप लगाया है।

ज्ञात हो कि तिलक कॉलेज के प्राचार्य सुधीर खरे 2016 से प्रभारी प्राचार्य के रूप में पदस्थ हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button