HOMEMADHYAPRADESH

BJP Mayor Candidate announced today: महापौर उम्मीदवार को लेकर तीन दिन से मंथन, आज शाम तक घोषणा

BJP Mayor Candidate in MP: महापौर उम्मीदवार को लेकर तीन दिन से मंथन, आज शाम तक घोषणा

BJP Mayor Candidate announced today मध्य प्रदेश में आज शाम तक भाजपा सभी नगर निगमों में प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। कल देर रात इस पर अंतिम फैसला हो चुका है। मध्य प्रदेश में 16 नगर निगमों के महापौर पद के उम्मीदवारों को लेकर भाजपा में तीन दिन से चल रहे मंथन में सोमवार को भी नतीजा नहीं निकल सका था।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मिलने के बाद सीधे प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने करीब डेढ़ घंटा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ बैठक की। इस दौरान भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर को लेकर उम्मीदवारों के नाम पर विचार किया गया। अन्य सीटों को लेकर लगभग सहमति बन चुकी है। इधर, देर रात तक उम्मीदवारों के नाम की घोषणा का इंतजार होता रहा। बताया जा रहा है कि आज मंगलवार को प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हो जाएगी।

भोपाल को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक उधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भोपाल नगर निगम के महापौर पद के उम्मीदवार को लेकर सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, मंत्री विश्वास सारंग, विधायक कृष्णा गौर, रामेश्वर शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की।

Show More

Related Articles

Back to top button