HOME

बीज एवं कल्चर उपचार जीवामृत तथा जैविक कीटनाशक निर्माण का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया

कटनी। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद में उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत शिक्षा के साथ स्वरोजगार स्थापित करने के लिए विद्यार्थियों को प्राचार्या डॉ सरिता पांडे के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक डॉक्टर प्रीति नेगी के सहयोग से जैविक कृषि विशेषज्ञ राम सुख दुबे द्वारा जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विद्यार्थियों को कम लागत तकनीकी एवं प्राकृतिक जैविक खेती के अंतर्गत रोग नियंत्रण के लिए बीज उपचार तथा उपज में 15 से 20% की वृद्धि हेतु कल्चर उपचार शीघ्र खाद जीवामृत तथा कीट नियंत्रण के लिए पांच पत्ती काढ़ा जैविक कीट नाशक बनाने तथा फसलों में उपयोग का तरीका बतलाया गया।

बीज उपचार के लिए गोमूत्र तथा जैविक फफूंद नाशक दवा ट्राइकोडर्मा विरडी से बीज उपचार तथा जैव उर्वरक कल्चर दो दलीय फसलों के लिए राइजोबियम एक दलीय फसलों के लिए अजेक्टोबेक्चर तथा सभी फसलों में फास्फेटिका के उपचार तथा पांच पत्ती काढ़ा के अंतर्गत अकौआ धतूरा नीम एवं सीताफल तथा करंज की पत्तियों से जैविक कीटनाशक बनाने का प्रयोग प्रदर्शन किया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button