HOMEराष्ट्रीय

Honey Trap: महिला फोन पर मीठी-मीठी बातें कर व्यापारियों को फंसाती थी जाल में

Honey Trap गल्ला व्यापारी 18 नवंबर को गल्ला व्यापारी केशव सिंह ने थाना जगनेर में मुकदमा दर्ज कराया

Honey Trap: महिला फोन पर मीठी-मीठी बातें कर व्यापारियों को फंसाती थी जाल में  आगरा में हनी ट्रैप में फंसा कर लूटने वाले गैंग की महिला को पुलिस ने पति सहित गिरफ्तार किया है। महिला गैंग के सदस्यों के कहने पर फोन पर बात कर व्यापारियों को जाल में फंसाकर अपने पास बुलाती थी। इसके बाद सदस्य फोटो खींचकर ब्लैकमेल करते थे। महिला ने पुलिस की पूछताछ में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि उसने कई लोगों को फंसाया है। एक और गैंग का पीड़ित व्यक्ति सामने आया है। उससे तहरीर मिलने का इंतजार है।

एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया कि 18 नवंबर को गल्ला व्यापारी केशव सिंह ने थाना जगनेर में मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी से घर लौटते समय रूपेंद्र, मनीष पहलवान और भूपेंद्र शर्मा ने रोक लिया था। उन्हें बेहोश करके एक महिला के साथ अश्लील फोटो खींच लिए। बदनाम करने का भय दिखा कर पांच लाख की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

अपने मोबाइल का नहीं करती थी इस्तेमाल

पुलिस की विवेचना में सामने आया कि गैंग में एक महिला भी शामिल है, जो व्यापारियों से फोन पर मीठी-मीठी बातें करती। उन्हें अपने पास मिलने के लिए बुलाती थी। गैंग के सदस्य व्यापारियों के महिला के साथ फोटो खींचकर ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठते थे। महिला की पहचान धौलपुर के बसेड़ी निवासी पूजा पत्नी विद्या राम के रूप में हुई। पुलिस ने पूजा और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। पति के कहने पर ही वह गैंग के साथ काम कर रही थी।

 

आरोपी महिला का पति करता है मजदूरी

गैंग के सदस्य व्यापारियों से बात करते थे। एक नंबर देते थे। पूजा उनसे फोन पर बात कर मिलने के लिए बुलाती थी। पूर्व में जेल भेजे गए आरोपी रुपये लेते थे। उसमें से कुछ हिस्सा पूजा को मिलता था। महिला ने पूछताछ में बताया कि भूपेंद्र, मनीष और भूपेंद्र के मोबाइल से ही बात करती थी। वही रुपये लेते थे। इसके बाद उसे हिस्सा देते थे। इससे ज्यादा महिला ने पुलिस को कुछ भी नहीं बताया है। हालांकि पुलिस विवेचना कर रही है। पूजा की उम्र 30 से 32 साल है, जबकि उसका पति अधिक उम्र का है। वह मजदूरी करता है।

Show More

Related Articles

Back to top button