HOMEKATNIMADHYAPRADESH

विगढ़ नगर परिषद में नाली निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन

नगर परिषद अध्यक्ष व पार्षदों की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम

कटनी। विजयराघवगढ़ नगर परिषद अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12 में नाली निर्माण का शुभारंभ आज भूमि पूजन के साथ किया गया। लम्बे समय से वार्ड क्रमांक 12 की मांगो पर संज्ञान लेते हुए स्वीकृति प्रदान की। जिसमे मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामअवतार पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष वसुधा मनीष मिश्रा, पार्षद राजेश्वरी हरीश दुबे की उपस्थिति मे आज भूमि पूजन किया गया पं रमाकांत तिवारी ने भूमि पूजन वार्ड के वरिष्ठ नागरिक दुर्गा प्रसाद गुप्ता से कराया।

इस अवसर पर उपस्थित रहे मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामअवतार पटेल इंजीनियर हेमांशु मिश्रा नगर परिषद अध्यक्ष वसुधा मनीष मिश्रा पार्षद राजेश्वरी हरीश दुवे ठेकेदार अविशेख गोलू मिश्रा अरसद खान शेख राजू वार्ड रहवासी अम्बुज त्रिपाठी सुनीता कछवाहा रुपाली खरे रवि ताम्रकार गोविंद गुप्ता मुन्नू गुप्ता आदी ने मिल कर वार्ड क्रमांक 12 थाना रोड राधाकृष्ण मंदिर समीप पर भूमि पूजन किया यह नाली झपावन नदी तक का निर्माण कार्य होगा।

साथ ही वार्ड न 6 पर भी नाली निर्माण किया जाना है जिसका भी भूमिपूजन सभी नगर के अधिकारियों जन प्रतिनिधियों व नगर के गणमान्य नागरिक की उपस्थिति मे सम्पन्न कराया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button