HOMEराष्ट्रीय

सुकान्त मजूमदार बने बंगाल BJP के प्रदेश अध्यक्ष,राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष बनाये गये दिलीप घोष और बेबीरानी मौर्य

सुकान्त मजूमदार बने बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष,राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष बनाये गये दिलीप घोष और बेबीरानी मौर्य

BJP : भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी जगह पर डॉ. सुकांत मजूमदार को पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इनकी नियुक्ति आदेश के साथ ही प्रभावी हो गई है। डॉ, सुकांत मजूमदार (Dr Sukant Mazumdar) पश्चिम बंगाल के बालूरघाट के सांसद हैं। बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस बारे में आधिकारिक बयान जारी किया।

 

वहीं बेबी रानी मौर्य को भी बीजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने इसी महीने उत्तराखंड के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया था। ये नियुक्ति यूपी में होनेवाले आगामी चुनाव के मद्देनजर अहम मानी जा रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button