HOMEKATNI

BJP News भाजपा के कार्यकर्ता सक्रिय सजग एवं विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं: रामरतन पायल

जिला कार्यालय में वार्ड एवं सेक्टर प्रभारियों की महत्वपूर्ण में जिला प्रभारी संजय साहू का भी मिला मार्गदर्शन

कटनी। आगामी चुनाव में भाजपा का हर कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी निष्ठा से कार्य करने के लिए हर कार्यकर्ता संकल्पित है भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से आगामी नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को जनता का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त होगा। यह बात आज भाजपा जिला कार्यालय आयोजित वार्ड प्रभारियों की बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने संबोधित करते हुए कहीं।

BJP News भाजपा के कार्यकर्ता सक्रिय सजग एवं विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं: रामरतन पायल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार आगामी नगरीय निकाय चुनाव लेकर वार्ड प्रभारियों एवं सेक्टर प्रभारियों की बैठक भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई।

BJP News भाजपा के कार्यकर्ता सक्रिय सजग एवं विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं: रामरतन पायल

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को मिला है, हम सरकार की योजनाओं की जानकारी को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं, जनता विकास और विश्वास के साथ है।  उन्होंने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत् इस वाक्य के साथ हम सभी कार्यकर्ता संकल्पित है। कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनावों में कार्य करें।

BJP News भाजपा के कार्यकर्ता सक्रिय सजग एवं विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं: रामरतन पायल

संगठन जिला प्रभारी संजय साहू ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता निरंतर किसी न किसी माध्यम से आम जन के संपर्क में है। जिसका लाभ हमें चुनावों में मिलेगा। हमें मिलकर भाजपा के पक्ष में सकारात्मक वातावरण तैयार करते हुए प्रत्येक मतदान केंद्र पर विजय सुनिश्चित करना है। श्री साहू ने कहा कि आगामी चुनावों की दृष्टि से प्रत्येक कार्यकर्ता को सजग रहते हुए विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सक्रिय होना है। हमारी सरकार ही नहीं संगठन के जन सेवा के कार्य सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी हैं। इसलिए पूरे उत्साह से चुनाव के लिए जुटें। इस महत्वपूर्ण बैठक में 45 वार्डों के वार्ड प्रभारी, सेक्टर प्रभारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक का संचालन जिला महामंत्री चेतन हिंदूजा ने किया BJP News भाजपा के कार्यकर्ता सक्रिय सजग एवं विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं: रामरतन पायल

 

भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने बताया कि आज जिला कार्यालय में वार्ड प्रभारियों की बैठक सम्पन्न हुई कल समस्त सेक्टर प्रभारी, वार्ड प्रभारी, वार्ड संयोजक वार्डों में जाकर बैठक कार्यकर्ताओं की बैठेक लेंगे।

 

Show More

Related Articles

Back to top button