MADHYAPRADESH

MP IPS TRANSFER : मध्य प्रदेश आईएएस अफसरों के तबादले, सिंघल राज्य भूमि सुधार आयोग के अध्यक्ष

भोपाल। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के स्थानान्तरण आदेश जारी किये हैं। इनके अलावा एक अधिकारी का स्थानान्तरण निरस्त किया गया है।
प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम भोपाल श्रीमती सूफिया फारूकी वली को संचालक प्रोफेशनल एग्ज़ामिनेशन बोर्ड भोपाल तथा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) पदस्थ किया गया है।

इसी प्रकार अपर कलेक्टर देवास श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी को उप-सचिव मध्यप्रदेश शासन चिकित्सा शिक्षा विभाग पदस्थ किया गया है।

डॉ. सोनावणे सौरभ संजय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जतारा, टीकमगढ़ का सागर स्थानान्तरण आदेश निरस्त कर दिया गया है।

संयुक्त संचालक श्री राजेश मलिक की सेवा निवृती

आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाड़े और संचालक श्री आशुतोष प्रताप सिंह ने संयुक्त संचालक श्री राजेश मलिक की सेवा निवृती पर शाल, श्रीफल और स्मृति चिंह भेंट कर विदाई दी।

जीपी सिंघल राज्य भूमि सुधार आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

राज्य शासन द्वारा सेवानिवृत्त आई.ए.एस. श्री जी.पी. सिंघल को राज्य भूमि सुधार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा मध्यप्रदेश राज्य भूमि सुधार आयोग के अध्यक्ष श्री इन्द्रनील शंकर दाणी के 30 जून को पद से त्याग-पत्र दिये जाने के फलस्वरूप यह निर्णय लिया गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button