HOMEMADHYAPRADESH

प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा बनें अपने बूथ के पन्ना प्रमुख

प्रदेश अध्यक्ष टेगौर मंडल के बूथ क्र. 69 के समर्पण निधि संग्रह अभियान में शामिल हुए

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा शुक्रवार को भोपाल के दक्षिण पश्चिम विधानसभा के टेगौर मंडल के स्वयं के बूथ क्रमांक 69 में पहुंचे और सहयाद्रि परिसर में आयोजित समर्पण निधि संग्रह अभियान में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान बूथ क्रमांक 69 के अध्यक्ष राजा लोढेरे ने प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा को बूथ 69 के पन्ना 37 के प्रमुख का दायित्व सौपा। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा दक्षिण पश्चिम विधानसभा में बूथ क्रमांक 69 के मतदाता है।

प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा बनें अपने बूथ के पन्ना प्रमुख

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह गुजरात की नवसारी विधानसभा के बूथ के पन्ना प्रमुख है। पार्टी के अन्य जनप्रतिनिधिगण भी पन्ना प्रमुख का दायित्व निभा रहे है। भारतीय जनता पार्टी में बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी दी गयी है। उन्होंने पं. दीनदयाल जी का स्मरण करते हुए कहा कि प्रदेश भर में कार्यकर्ता एक बडे़ लक्ष्य के साथ समर्पण निधि संग्रहित कर रहे है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हम समर्पण निधि के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार, रामदयाल प्रजापति, किशन सूर्यवंशी,  राजेन्द्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष पारस नरवरिया सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Show More

Related Articles

Back to top button