HOME

MP में कांग्रेस को फिर करारा झटका, पाटन से पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी ने ली भाजपा की सदस्यता

भोपाल। लोकसभा चुनाव के पहले MP में कांग्रेस को फिर से करारा झटका लगा है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की उपस्थिति में पूर्व सांसद डॉ राम लखन सिंह,पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, अजय यादव के साथ अनेक कांग्रेसियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल मौजूद रहे।।

 

Show More

Related Articles

Back to top button