News24you

News you are looking for

मध्य प्रदेश में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, प्रारूप जारी

MP Teacher Tablet Scheme: प्रदेश के शासकीय सभी शिक्षकों को टेबलेट का पैसा मिलना शुरू

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के राज्य शिक्षा केंद्र ने मध्य प्रदेश के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में जहां अतिथि शिक्षकों की आवश्यकता है, डिमांड भेजने के लिए प्रारूप जारी कर दिया है। यानी मध्यप्रदेश में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है।

राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक धनराजु एस आईएएस के हस्ताक्षर से मध्य प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी एवं सभी जिला परियोजना समन्वयक (जिला शिक्षा केंद्र) के नाम जारी पत्र में लिखा है कि कोविड-19 के संक्रमण के कारण प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में नियमित कक्षाएं बंद है परंतु नामांकन, पाठ्य पुस्तकों का वितरण एवं अन्य कार्य नियमित रूप से किए जा रहे हैं।
अतः ऐसे स्कूल जहां पर नियमित शिक्षकों की कमी है। जिस शाला में एक भी शिक्षक नहीं है अथवा एक शिक्षक वाली शाला जहां पर अतिथि शिक्षक की आवश्यकता है, निर्धारित प्रारूप पर प्रस्ताव बनाकर दिनांक 16 अगस्त 2021 तक राज्य शिक्षा केंद्र को ईमेल के माध्यम से भेजें।