News24you

News you are looking for

CBSE ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, cbseresults.nic.in पर ऐसे चेक करें

cbse_12th_exam_update_

DECLARED CBSE 12th Results 2021: सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड का परिणाम घोषित कर दिया है। सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर परिणाम देखा जा सकता है। इस बार 99.37 फीसदी स्टूडेंस्ट पास हुए हैं। लड़कियों का पास परसेंटेज अधिक रहा है। जहां 99.67 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुईं, वहीं लड़कों का पास परसेंटेज 99.13 फीसदी रहा है। केंद्रीय विद्यालयों का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है। सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए 16 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। महामारी को देखते हुए बोर्ड ने इतिहास में पहली बार पेपर आधारित परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया था और इसके बजाय छात्रों का उनके पिछले प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन किया। इस बार कक्षा 10, 11 और कक्षा 12 की आंतरिक परीक्षाओं में छात्र के प्रदर्शन के आधार पर परिणाम जारी किए गए हैं।

जो छात्र अपने परिणाम संतुष्ट नहीं होंगे, CBSE उन्हें चुनिंदा विषयों की परीक्षा में बैठने की अनुमति दे सकता है। हालांकि ऐसा तभी होगा जब देश में कोरोना संक्रमण के हालात में सुधार हो। कोरोना महामारी के कारण ही परिक्षाएं रद्द कर दी गई थीं और फॉर्मूला बनाकर रिजल्ट तैयार किया जा रहा था। सीबीएसई ने छात्रों के रोल नंबर जारी कर दिए हैं। छात्रों को इस साल उनके रोल नंबर नहीं मिले थे क्योंकि परीक्षाएं नहीं हुई थीं।

 

    • सीबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2021 लिंक पर क्लिक करें
    • अपने रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरणों के साथ लॉगिन करें
  • सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबमिट करें।

Where To Check CBSE 12th Result 2021

results.gov.in

cbseresults.nic.in

digilocker.gov.in, DigiLocker app

UMANG app

cbse.gov.in

 

CBSE 12th pass percentage: पिछले साल कुल 88.78 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे। पिछले साल का परिणाम 2019 के परिणाम से 5.38 प्रतिशत बेहतर रहा था। 2020 में लड़कियों का पास प्रतिशत 92.15 प्रतिशत और लड़कों में 86.19 प्रतिशत रहा था। लड़कियों ने लड़कों से 5.96 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया था। ट्रांसजेंडर छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 66.67 प्रतिशत रहा था।