News24you

News you are looking for

MP Board 12th Result 2021 Live: कुछ ही समय में जारी होगा एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

MP Board Exam Flying Squad : परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्रों पर चार उड़नदस्ते रखेंगे नजर

MP Board 12th Result 2021 Live: भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की हायर सेकंडरी परीक्षा का रिजल्ट कुछ ही समय में 12 बजे घोषित किया होने जा रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थी अपना परिणाम देखने के लिए बोर्ड की वेबसाइट mpbse.nic.in पर जा सकते हैं। रिजल्ट मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा घोषित करेंगे। इस बार परीक्षा में 7.50 लाख परीक्षार्थियों को शामिल होना था, पर कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षा रद कर दी गई थी। 2020 में 68.81 प्रतिशत यानी करीब 8 लाख विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए थे। वहीं 2019 में 72.37 विद्यार्थी पास हुए थे। 2020 में 2 लाख 85 हजार से ज्यादा छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए और 2019 में 2 लाख 63 हजार छात्र ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। एमपी बोर्ड ने अपने बयान में कहा है कि हायर सेकंडरी, हायर सेकंडरी व्यावसायिक सर्टिफिकेट परीक्षा, हायर सेकंडरी मूक बधिर श्रेणी 2021 का परिणाम एमपीबीएसई और एमपी मोबाइल एप पर माय रिजल्ट सेक्शन में भी देखा जा सकता है। इसके लिए छात्रों को मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा।

ऐसे तैयार हुआ परिणाम

यह परिणाम हाईस्कूल 2019 के परीक्षा परिणाम के आधार पर तैयार किया गया है, जो विद्यार्थी परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें अंक सुधार के लिए परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा। परिणाम से असंतुष्ट परीक्षार्थी एक से 25 सितंबर तक परीक्षा दे सकते हैं। बता दें कि बीते सप्ताह ही माशिमं ने 10वीं का रिजल्ट जारी किया था। दसवीं बोर्ड में इस साल 100 फीसद परीक्षार्थी पास हुए हैं। बोर्ड की तरफ से दसवीं कक्षा के नौ लाख 14 हजार छात्रों का रिजल्ट जारी किया गया था।

वहीं, बोर्ड ने यह घोषणा पहले ही कर दी थी कि विद्यार्थी आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार किए गए परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं तो उनके लिए एमपी बोर्ड एक सितंबर से 25 सितंबर तक परीक्षा का आयोजन करेगा। परीक्षा के माध्यम से छात्रों को अपने नंबर सुधारने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए परीक्षार्थियों को एक अगस्त से 10 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

व्यावसायिक परीक्षा का भी परिणाम

हायर सेकंडरी के साथ हायर सेकंडरी व्यावसायिक सर्टिफिकेट परीक्षा और हायर सेकंडरी (अंध-मूक, बधिर ) श्रेणी का परिणाम भी जारी किया जा रहा है।

इन माध्यमों से देखें परिणाम

www.mpresults.nic.in

https://mpbse.mponline.gov.in/MPBSE/MPBSE

www.mpbse.nic.in

www.jagranjosh.com