News24you

News you are looking for

Bank News बैंकों में 01 अगस्त से बदल जाएंगे पैसों से जुड़े यह नियम, आपका जानना जरूरी

Bank News बैंकों में 01 अगस्त से बदल जाएंगे पैसों से जुड़े यह नियम, आपका जानना जरूरी

Bank News । अगले महीने यानी 1 अगस्त 2021 से पैसे से जुड़े कुछ नियम बदलने वाले हैं। इन बदलावों का असर सभी पर पडेगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रकम से जुड़े नियमों बदलाव किया है। इस माह बदलाव के बाद एटीएम से पैसे निकालना महंगा हो जाएगा। वहीं नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस के नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इससे कर्मचारी की सैलरी और पेंशन छुट्टी के दिन भी बैंक अकाउंट में आएगी।

1 अगस्त से बदलेगे यह नियम।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नए नियम के मुताबिक ग्राहक अपने बैंक के एटीएम से हर महीने पांच मुफ्त ट्रांजैक्शन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके बाद निकासी पर चार्ज देना पड़ेगा। आरबीआई ने वित्तीय लेनदेन के लिए 15 रुपए और सभी गैर वित्तीय लेनदेन के लिए पांच रुपए इंटरचेंज शुल्क की वृद्धि की है।
अब सैलरी, पेंशन और ईएमआई भुगतान के लिए कामकाजी दिनों का इंतजार खत्म होगा। आरबीआई ने नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस के नियमों में बदलाव किया है। बता दें एनएसीएच एनपीसीआई द्वारा संचालित एक पैमेंट प्रणाली है। ये विभिन्न प्रकार के ट्रांसफर की सुविधा देता है। फिलहाल एनएसीएच सर्विस उन दिनों उपलब्ध रहती हैं, जब बैंक खुले रहते हैं। लेकिन 1 अगस्त से यह सुविधा 7 दिन उपलब्ध रहेगी।