News24you

News you are looking for

MP School Reopen News: बड़ी खबर, मध्य प्रदेश में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल

School holidays in october 2022

MP School Reopen News मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों (Government -Private School) में शिक्षण सत्र 2021-22 के लिए 26 जुलाई 2021 से कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं प्रारंभ एवं संचालित करने के लिए कैलेंडर एवं दिशा निर्देश जारी किए हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान द्वारा विद्यार्थियों के भविष्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए स्कूल प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए थे।

दरअसल, बीते दिनों मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh Chauhan) का स्कूल खोलने (MP School Reopen) ने कहा था कि 26 जुलाई से कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए स्कूल आरंभ करने के संबंध में अंतिम निर्णय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियाँ लेंगी। जिन जिलों में कोरोना वायरस का एक भी प्रकरण नहीं है, वहाँ शाला संचालन आरंभ किया जा सकता है। परंतु इस संबंध में क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी, जिले के प्रभारी मंत्री, जिला कलेक्टर आपसी विचार-विमर्श कर लोगों को विश्वास में लेकर शालाओं का संचालन आरंभ करें। कक्षा 12वीं के लिये कोचिंग सेन्टर 5 अगस्त से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकेंगे। क्राइसिस मैनेजमेंट समूहऔर स्थानीय प्रशासन द्वारासतत् मॉनिटरिंग की जायेगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा था कि बिना पालक की अनुमति के बच्चों को स्कूल नहीं बुलाए। 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कक्षा 11वीं-12वीं का संचालन 26 जुलाई से आरंभ किया जाए। आरंभ में प्रयोगात्मक रूप से एक-एक दिन शाला लगाई जाए। अगस्त माह के पहले सप्ताह से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ 2-2 दिन कक्षाएँ (Classes) लगाई जाएँ। कक्षा के 50 प्रतिशत विद्यार्थी पहले 2 दिन और शेष 50 प्रतिशत अगले दो दिन आएँ। इस प्रकार एक सप्ताह में 4 दिन ही स्कूल लगेंगे। कक्षा में एक कुर्सी छोड़कर बैठना, मास्क लगाना, सेनेटाइजर का उपयोग और कोरोना अनुकूल व्यवहार का शत-प्रतिशत पालन आवश्यक होगा।

26 से 31 जुलाई तक शिक्षकों का टीकाकरण

मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा (Higher Education Department) एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अन्तर्गत आने वाले सभी महाविद्यालयों एवं विद्यालयों (Student) में कार्यरत शिक्षकों (Teachers) और कर्मचारियों का कोविड-19 टीकाकरण एक अभियान के रूप में किया जायेगा। इसके लिये मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने सभी कलेक्टर्स (Collectors) और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 26 से 31 जुलाई में यह अभियान संचालित किया जाए। इसमें आदिम जाति कल्याण विभाग के विद्यालय सहित सभी शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कोविड-19 टीके के प्रथम और द्वितीय डोज़ लगाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।

इन नियमों का करना होगा पालन

  • कक्षा 11 तथा 12वीं के लिए 26 जुलाई से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शालाओं का संचालन आरंभ किया जाएगा।
  • शालाएँ सप्ताह में चार दिन लगेंगी।
  • दो दिन 50 प्रतिशत क्षमता का एक बैच आएगा।
  • अगले दो दिन शेष 50 प्रतिशत विद्यार्थियों का दूसरा बैच शाला आएगा।
  • कक्षा में एक कुर्सी छोड़कर बैठना, मास्क लगाना, सेनेटाइजर का उपयोग और कोरोना अनुकूल व्यवहार का शत-प्रतिशत पालन आवश्यक होगा।
  •  बिना पालक की अनुमति के बच्चों को स्कूल नहीं बुलाए।