News24you

News you are looking for

चीन का नया पैंतरा, मोदी और चिनफिंग की वार्ता को मानने से इंकार


चीन का नया पैंतरा, मोदी और चिनफिंग की वार्ता को मानने से इंकारबीजिंग। जर्मनी में जी 20 देशों के शिखर सम्मेलन के दौरान हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग की वार्ता पर चीन ने उलटा दांव खेला है। उसने दोनों नेताओं की अनौपचारिक बातचीत को द्विपक्षीय वार्ता मानने से इन्कार किया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेंग शुआंग के मुताबिक भारत का यह कहना कि कई मुद्दों पर दोनों नेताओं में वार्ता हुई, सही नहीं है। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि ब्रिक्स देशों के नेताओं की मुलाकात के दौरान चिनफिंग और मोदी के बीच जो अनौपचारिक बात हुई वह द्विपक्षीय वार्ता नहीं थी।
प्रवक्ता ने कहा, डोकलाम से भारतीय सैनिकों की वापसी से ही किसी उद्देश्यपूर्ण बातचीत का रास्ता खुलेगा, उससे पहले नहीं। शनिवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मोदी और चिनफिंग के बीच चर्चा के बिंदुओं के बारे में विस्तृत जानकारी देने से इन्कार कर दिया था। हैंबर्ग में दोनों नेताओं की मुलाकात और उस दौरान हंसते हुए बात करने की फोटो जरूर सामने आई थीं। जाहिर है इस बातचीत में चर्चा के बिंदु द्विपक्षीय मामले ही रहे होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *