News24you

News you are looking for

छोटी सी बात पर चचेरी बहनों से की क्रूरता, बर्बरता देख कांप उठी रूह

dhar-viral-video

मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में युवती के साथ हुई बर्बरता का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब धार जिले के टांडा थाना के तहत ग्राम पीपलवा के ग्रामीणों की क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवतियों को लोग लाठी-डंडों से पीटते और उनके साथ जानवरों सा बर्ताव करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र में आने वाले पीपलवा गांव में हुई बर्बरता का है। जानकारी के मुताबिक, युवतियों को उनके चचेरे भाई और  रिश्तेदार लाठी-डंडों से पीटते रहे। वीडियो में नजर आता है कि लड़कियां चिल्लाती रहीं, लेकिन इंसानों से हैवान बने लोगों का दिल रत्ती भर नहीं पसीजा। रोती-बिलखती लड़कियां उनसे रहम की भीख मांगती रहीं, लेकिन वहां रहम नहीं लाठी डंडों से पिटाई मिली। वीडियो में नजर आता है कि लड़कियों को युवकों ने तो बेरहमी से पीटा ही, लेकिन वहां मौजूद महिलाओं की भी इंसानियत मर गई, उन्होंने भी जमकर लाठी, पत्थर, लात और घूंसे बरसाए।