News24you

News you are looking for

MP Weather Update: मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार

Weather Forecast Update: फिर से बदला मौसम, मध्यप्रदेश में 11 अक्तूबर को हल्की से भारी बारिश होने के आसार

भोपाल । मध्य प्रदेश (MP Weather) में जून के शुरुआती दिनों में धमाकेदार एंट्री के साथ दस्तक देने वाला मानसून (Monsoon 2021) आखरी सप्ताह में कमजोर पड़ गया है, जिसके चलते ग्वालियर चंबल अब भी बारिश को तरस रहा है वही किसानों की भी चिंता बढ़ गई है, हालांकि भोपाल समेत कई जिलों में वातावरण से  नमी के चलते रिमझिम बारिश का दौर जारी है।इसी कड़ी में मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज मंगलवार को एक दर्जन जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग (MP Weather Alert) ने आज 29 जून मंगलवार को सभी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, होशंगाबाद, सागर, रीवा एवं शहडोल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई हैं। वही रीवा, शहडोल, भोपाल, इंदौर, जबलपुर और  होशंगाबाद संभागों के जिलों में बिजली चमकने और गिरने के साथ 16 प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।वर्तमान में कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है, लेकिन अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी के चलते बारिश का दौर जारी है।

मौसम विभाग (MP Weather Update)के मुताबिक, मध्य प्रदेश में अभी तक जून की औसत से 49 फीसद से अधिक बरसात हो चुकी है। 27 जून तक 3 दर्जन से ज्यादा जिलों में जून का बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, लेकिन 15 जिले दमोह, पन्ना, आरमालवा, अलीराजपुर, बड़वानी, भिंड, बुरहानपुर, दतिया, धार, ग्वालियर, इंदौर, खण्डवा, खरगोन, मुरैना और श्योपुर में सामान्य से 21 फीसदी बारिश कम हुई है।इसमें ग्वालियर-चंबल अंचल गर्मी और उमस से बेहाल है।सोमवार को ग्वालियर सबसे ज़्यादा 41.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग (MP Weather Department) के मुताबिक, भोपाल के बड़े तालाब का लेवल 25 जून की शाम तक 1660.30 फीट, जबलपुर के बरगी डैम का जलस्तर 414.95 मीटर और होशंगाबाद के तवा डैम 26 जून सुबह तक 1122.50 फीट पर पहुंच गया है।वही नर्मदा नदी का जलस्तर 285.59 फीट और रायसेन का बारना डैम का जलस्तर 344.63 फीट पर आ गया है। इसके अलावा 10 से 19 जून तक ताप्ती नदी का जलस्तर 26 जून की सुबह 8 बजे तक नदी जलस्तर 215.970 मीटर रहा।