News24you

News you are looking for

Twitter ने सुधारी गलती, भारत के गलत मैप को साइट से हटाया

Twitter ने सुधारी गलती, भारत के गलत मैप को साइट से हटाया

Twitter ने तमाम विरोध के बाद आखिरकार अपनी वेबसाइट से भारत का गलत नक्शा हटा दिया है। ‘Tweep Life’ पर दिखने वाले नक्शे में जम्मू और कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग दिखाया जा रहा था। इसके बाद लोग विरोध करने लगे और ट्विटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी थी। बताया जा रहा है कि ट्विटर की वेबसाइट से इस गलत नक्शे को हटा दिया गया है।

माना जा रहा है कि पहले से ही सरकार से कई बार पंगा ले चुके ट्विटर के खिलाफ इस मामले में केन्द्र सरकार बड़ी कार्रवाई कर सकती है। सूत्रों की मानें तो भारत सरकार देश का गलत मानचित्र दिखाने को लेकर ट्विटर पर सख्त कार्रवाई कर सकती है। ट्विटर को वित्तीय दंड के अलावा इसके अधिकारियों को सात साल की जेल और आईटी नियमों की धारा 69 ए के तहत हिरासत में भी लिया जा सकता है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी एक बार ट्विटर को देश का गलत मैप दिखाने को लेकर चेतावनी दी गई थी। उस वक्त मैप में जम्मू-कश्मीर और लेह को चीन का हिस्सा दिखाया गया था। सरकार ने सख्त तेचावनी देते हुए कहा था कि ये देश की संप्रभुता और अखंडता से जुड़ा मामला है, और इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।