भारतीय तैराक साजन प्रकाश Sajan Prakesh ने शनिवार को इतिहास रच दिया। वह ओलंपिक क्वालीफिकेशन टाइम पार करने वाले पहले भारतीय तैराक बन गए। उन्होंने रोम में सेट्टे कोल्ली ट्रॉफी में पुरुषों के 200 मीटर बटरफ्लाय वर्ग में एक मिनट 56.38 सेकंड का समय निकाला।
साजन प्रकाश (Sajan Prakesh) ने इतिहास रच दिया है. वे ओलंपिक में सीधे क्वालिफाई करने वाले पहले भारतीय तैराक बन गए हैं. रोम में आयोजित इंवेंट के दौरान रविवार को उन्होंने 200 मीटर बटरफ्लाई में ओलंपिक मार्क हासिल करके टोक्यो (Tokyo Olympic) के लिए क्वालिफाई किया. साजन की उपलब्धि भारतीय खिलाड़ियों के लिए खास है, क्योंकि कोरोना के कारण उनकी प्रैक्टिस भी प्रभावित हुई थी. अब तक 100 से अधिक भारतीय खिलाड़ी ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं.
पिछले हफ्ते चूक गए थे साजन
साजन प्रकाश और श्रीहरि नटराज ने पिछले हफ्ते बेलग्राद ट्रॉफी तैराकी प्रतियोगिता में अपनी स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते, लेकिन टोक्यो खेलों के ‘ए’ क्वालीफिकेशन स्तर को हासिल करने से चूक गए थे. प्रकाश ने तैराकी की वैश्विक संस्था फिना से मान्यता प्राप्त ओलंपिक क्वालीफायर में एक मिनट 56.96 सेकंड के समय के साथ पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था. उन्होंने इस दौरान 2018 में बनाए एक मिनट 57.73 सेकंड के अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया था. केरल का यह 27 वर्षीय तैराक हालांकि 0.48 सेकंड के अंतर से ओलंपिक ‘ए’ क्वालीफिकेशन स्तर हासिल करने से चूक गए थे. दूसरी तरफ नटराज ने 54.45 सेकंड के समय के साथ 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में सोने का तमगा अपने नाम किया था.
















