News24you

News you are looking for

मध्य प्रदेश के इस शख्स का दावा- वैक्सीन लगने के बाद ठीक हो गया पैरालिसिस

मध्य प्रदेश के इस शख्स का दावा- वैक्सीन लगने के बाद ठीक हो गया पैरालिसिस

राजगढ़ । कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन सबसे कारगर उपाय है, लेकिन अब भी कई लोग इसे लेकर संशय में हैं। वहीं कई जगहों से इस तरह की खबरें भी आई कि वैक्सीन लगवाने के किसी के शरीर में चुंबकीय शक्ति आ गई। हालांकि ये सारी बातें अपुष्ट हैं और बिना किसी शोध के ऐसे किसी दावे पर विश्वास नहीं किया जा सकता। अब राजगढ़ से भी ऐसी ही एक खबर आ रही है जहां एक व्यक्ति ने दावा किया है कि वैकसीन लगवाने के बाद उनकी पैरालिसिस की बीमारी ठीक हो गई है।

राजगढ़ जिले के सारंगपुर निवासी अब्दुल मजीद खान (मज्जु उस्ताद) ने शनिवार सुबह 10:30 बजे कोरोना वैक्सीन लगवाई। इसके बाद मजीद खान का दावा है कि जिस पैरालिसिस बीमारी से वह पांच छह माह से परेशान थे, वैक्सीन लगवाने के आधे एक घंटे के  बाद ही वो ठीक है गए और खुद को स्वस्थ्य महसूस करने लगे। मजीद भाई के मुताबिक उन्हें पैरेलिसिस की वजह से बोलने में भी काफी दिक्कत होती थी, वो तोतलाकर बोल पाते थे और उनका डॉक्टर का इलाज चल रहा था। लेकिन वैक्सीन लगवाने के बाद सिर्फ आधे घंटे में ही उनकी ये बीमारी ठीक हो गई और शरीर के सुन्न पड़े अंगों ने अच्छे से काम करना शुरू कर दिया।

मजीद भाई का दावा है कि लकवे की शिकायत हाथ, पैर और होठों पर थी वहां एकदम ठीक हो गई। अब उन्होने सभी से इसे लगवाने की अपील की है। वहीं राजगढ़ जिला चिकित्सालय के डॉक्टर सुधीर कलावत का कहना है कि ये साइकोलॉजिकल प्रभाव भी हो सकता है, या वैक्सीन का इफेक्ट या साइड इफेक्ट भी लेकिन इसपर स्टडी और रिसर्च किये बिना कुछ भी कहना संभव नहीं। बहरहाल, वजह कुछ भी हो मजीद भाई अपनी बीमारी से निजात पाकर काफी खुश हैं।