News24you

News you are looking for

यूपी के इस शहर में मास्क न पहनने पर बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने ग्राहक को मार दी गोली! वीडियो वायरल

यूपी के इस शहर में मास्क न पहनने पर बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने ग्राहक को मार दी गोली! वीडियो वायरल

नई दिल्ली। कोरोना से बचने के लिए बार बार मास्क पहनने की सलाह दी जाती है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर जुर्माने का प्रावधान भी है, लेकिन क्या मास्क न पहनने पर कोई किसी को गोली मार सकता है। जी हां..ऐसा ही मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के बरेली में। यहां एक बैंक के गार्ड ने मास्क न पहनने पर ग्राहक को गोली मार दी।

घटना बैंक ऑफ बड़ौदा की है, यहां सिक्योरिटी गार्ड ने मास्क न पहनने पर हुए विवाद के बाद उसे गोली मार दी। राजेश कुमार नाम का व्यक्ति किसी काम से बैंक गए थे। यहां गेट पर तैनात गार्ड केशव प्रसाद ने उन्हें मास्क न पहनने के लिए टोका और अंदर नहीं जाने दिया। थोड़ी देर बाद राजेश कुमार मास्क पहनकर आए तो गार्ड ने लंच होने की बात कही। इसी बात पर दोनों में बहस हो गई और इस दौरान गार्ड ने उनके पैर में गोली मार दी। राजेश कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना के बाद बैंक में अफरातफरी मच गई और सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं गार्ड का कहना है कि धक्कामुक्की के दौरान उससे गोली चल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।