News24you

News you are looking for

MP Weather news मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश, यहां 24 घण्टे में सक्रिय होगा मानसून

MP Weather news मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश, यहां 24 घण्टे में सक्रिय होगा मानसून

MP Weather news अरब सागर और पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बने सिस्टम के कारण मध्य प्रदेश (MP Weather) में लगातार नमी मिलने लगी है, जिसके चलते अगले 24 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश की संभावना बन गई है, हालांकि मानसून की दस्तक के बाद से ही मध्य प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है,  नदी-नाले उफान पर आ गए है लेकिन कई जिलों में अब भी बारिश (Rain) की आस है।मौसम विभाग (MP Weather Department)  ने आज बुधवार को ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए एक दर्जन जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग (Weather Alert Today) ने अगले 24 घंटे में  9 संभागोंं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, चंबल, होशंगाबाद, शहडोल, रीवा और सागर के जिलों में गरज चमक के साथ कही कही बारिश की संभावना जताई गई है। वही रीवा, शहडोल संभाग के साथ रायसेन, कटनी, सीहोर, होशंगाबाद, हरदा, देवास, शाजापुर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।जबलपुर, सागर, चंबल और ग्वालियर संभागों के साथ एक दर्जन जिलों में बिजली चमकने और गिरने के साथ 18 प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार है।इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग (Weather Forecast) के अनुसार, वर्तमान में अरब सागर और पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बने ऊपरी हवा के चक्रवात के कारण पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे लगे भोपाल, होशंगाबाद संभाग में लगातार नमी मिलना शुरु हो गई है। वही बंगाल की खाड़ी में बांग्लादेश के पास भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है, इसके आगामी दो दिन बाद स्ट्रांग होकर आगे बढ़ने के आसार हैं, जिसके चलते आने वाले दिनों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। इसके अब जून के अंतिम सप्ताह में ही सक्रिय होने की संभावना है।

अन्य राज्यों का हाल

बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का भारतीय मौसम विभाग IMD (Weather Changes) का पूर्वानुमान है। वही पूर्वी भारत के हिस्से जैसे बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिसा, झारखंड समेत अन्य भागों में मानसून की बारिश जारी रहेगी। हालांकि देशभर में मानसून के कमजोर पड़ने से छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात समेत अन्य हिस्सों में बारिश में कमी देखने को मिल सकती है। वही दिल्ली और उत्तर पश्चिम भारत को अभी मानसून इंतजार करना पड़ेगा।

पिछले 24 घंटे का बारिश रिकॉर्ड

पिछले 24 घंटों  धार में 102.8, सीधी में 55.2, उज्जैन में 44, भोपाल (शहर) में 14.6, खंडवा में 14, छिंदवाड़ा में 12.4, जबलपुर में 12.2, मंडला में 8, सिवनी में 7.4, पचमढ़ी में 5, मलाजखंड में 4.1, होशंगाबाद में 3.2, नरसिंहपुर में 3, दमोह में 2, भोपाल (एयरपोर्ट) में 1.6 मिलीमीटर बारिश हुई।