News24you

News you are looking for

Vaccination Drive: एक दिन में 80 लाख से अधिक को लगी वैक्सीन

Himanchal Advisory Jari: हिमाचल के लिए एडवाइजरी जारी, बूस्टर डोज अनिवार्य, आरटीपीसीआर से होगी रैंडम सैंपलिंग

Corona Vaccination: सोमवार से कोविड टीकाकरण की नई गाइडलाइन के लागू होने के साथ ही देश में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन हुआ। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोविड ​​-19 टीकाकरण के लिए संशोधित दिशानिर्देशों के पहले दिन सोमवार की शाम तक देशभर में टीके की 80 लाख से अधिक डोज दी गई। पिछले 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से एक दिन में ये टीके की सबसे ज्यादा खुराक है।

आपको बता दें कि केन्द्र सरकार ने 21 जून से देश भर में सभी नागरिकों को फ्री में टीकाकरण अभियान शुरु किया है। टीकाकरण के संशोधित दिशा-निर्देशों में कहा गया था कि सभी नागरिक फ्री टीकाकरण के हकदार हैं, और सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस उपलब्धि के लिए सभी को बधाई दी है।

इससे पहले राज्यों और निजी अस्पतालों को 50 प्रतिशत टीके खरीदने की अनुमति दी थी। लेकिन कई राज्यों की ओर से धनराशि सहित कुछ समस्याओं की शिकायत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ जून को टीका दिशानिर्देशों में संशोधन की घोषणा की थी। संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार, केंद्र की ओर से मुफ्त में उपलब्ध कराए गए टीके की खुराक, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आबादी, बीमारी के प्रसार के स्तर और टीकाकरण की प्रगति आदि मानदंडों के आधार पर आवंटित की जाएगी।

 

भारत सरकार देश में स्थित विनिर्माताओं से कोविड रोधी टीकों की 75 प्रतिशत खरीद करेगी, और इन्हें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लगातार नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी खुराक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा सरकारी टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से प्राथमिकता के अनुरूप सभी नागरिकों को नि:शुल्क दी जाएगी।