News24you

News you are looking for

Earthquake: दिल्ली में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 2.1 रही तीव्रता

Earthquake: दिल्ली में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 2.1 रही तीव्रता

देश की राजधानी दिल्ली में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली के पंजाबी बाग में 12 बजकर दो मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जैसे ही लोगों को आभास हुआ, तुरंत लोग घर और दुकान छोड़कर बाहर आ गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.1 रही।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर 2.1 की तीव्रता वाला भूकंप आज दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में दोपहर 12:02 बजे आया है। अभी तक कहीं से कोई नुकसान की खबर नहीं है।