News24you

News you are looking for

Milkha Singh फ्लाइंग सिख” मिल्खा सिंह का कोरोना से निधन, 4 दिन पहले ही पत्नी की हुई थी मौत

Milkha Singh फ्लाइंग सिख'' मिल्खा सिंह का कोरोना से निधन, 4 दिन पहले ही पत्नी की हुई थी मौत

भारत के महान धावक मिल्खा सिंह (Milkha Singh) का निधन हो गया है. उन्होंने 91 साल की उम्र में चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली. चार बार एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट मिल्खा सिंह को मई में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ट्रेक एंड फील्ड में कई रिकॉर्ड बनाने वाले इस दिग्गज को फ्लाइंग सिख कहा जाता है. मिल्खा सिंह को 3 जून को पीजीआई में भर्ती कराया गया था. इससे पहले उनका घर पर ही इलाज चल रहा था लेकिन ऑक्सीजन लेवल कम होने पर अस्पताल ले जाया गया. हालांकि वे बुधवार को कोरोना नेगेटिव आ गए थे. इसके बाद उन्हें कोविड आईसीयू से सामान्य आईसीयू में भेज दिया गया था. लेकिन इस बीमारी के चलते हुई जटिलताओं के कारण उनकी हालत गंभीर हो गई थी.