News24you

News you are looking for

भारतीय महिला क्रिकेट टीम में खेल रही शहडोल की पूजा को CM शिवराज ने यूं दी बधाई

भारतीय महिला क्रिकेट टीम में खेल रही शहडोल की पूजा को CM शिवराज ने यूं दी बधाई

शहडोल । शहडोल की बेटी एवं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाज पूजा वस्त्रकार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर के माध्यम से बधाई दी है। मुख्‍यमंत्री ने कहा है की मध्य प्रदेश की इस बेटी पर उन्हें गर्व है। उन्होंने जीत के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। उल्लेखनीय है कि पूजा वस्त्रकार शहडोल की रहने वाली हैं और इन दिनों इंग्लैंड के ब्रिस्टल में चल रहे भारत v/s इंग्लैंड टेस्ट मैच में अपना प्रदर्शन कर रही हैं।

तीन वनडे और तीन T 20 खेलने का मिला मौका: टेस्ट मैच के बाद पूजा को तीन वनडे और तीन T 20 मैच में भी खेलने के लिए मौका दिया गया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी पूजा वस्त्रकार के प्रशंसकों में इस समय खुशी का माहौल है।

पूजा के घर में उत्सव जैसा माहौल: जैसे ही मैच शुरू होता है पूजा वस्त्रकार के घर में उत्सव जैसा माहौल बन जाता है। पूजा के घर पर टीवी के सामने पिता बंधनराम वस्त्रकार , बड़ी बहन और नेशनल एथलेटिक खिलाड़ी उषा वस्त्रकार सहित पूरा परिवार टीवी के सामने खेल देखने के लिए बैठ जाता है। आस-पास रहने वाले भी पूजा के मैच को देखकर फूले नही समाते। पूजा की हर गेंद पर दूर रहकर भी उत्‍साह वर्धन करते हैं। पूजा के घरेलू कोच आशुतोष श्रीवास्तव का कहना है पूजा ने टेस्ट मैच पहली बार खेला है और पहले ही दिन उसने अपने जीवन के पहले टेस्ट मैच का पहला विकेट लिया जिससे हम सभी प्रशंसकों में उत्साह व खुशी की लहर है।