News24you

News you are looking for

भोपाल में मिला डेल्टा प्लस वैरिएंट, दूसरी लहर में आतंक मचाने वाले डेल्टा वायरस का नया रूप

MP CoronaVirus Alert: कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर राज्‍य सरकार सतर्क, प्रदेश में संक्रमण दर शून्‍य, पांच सक्रिय मरीज

भोपाल, Delta Plus Variant in Bhopal। कोरोना की दूसरी लहर अभी धीमी पड़ी ही है कि मध्य प्रदेश में कोरोना के नए वैरिएंट की दस्तक ने नींद उड़ा दी है। भोपाल में कोरोना का नया वैरिएंट डेल्टा प्लस मिला है। बुधवार को इस वैरिएंट की एक महिला में पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई। हालांकि संक्रमित महिला अब पूरी तरह स्वस्थ हो गई है।

उसके बेटे को भी कोरोना हुआ था। इस वैरिएंट के पूरी दुनिया में 150 से भी कम मामले सामने आए हैं। देश में छह मामले सामने आ चुके हैं। इस पर दवाओं का असर नहीं होने की बात कही जा रही है।

यह दूसरी लहर में आंतक मचाने वाले डेल्टा वैरिएंट (बी.1.617.2) का ही बदला स्वरूप है। विशेषज्ञों का कहना है इस पर मोनोक्लोनल एंटीबाडी काकटेल का भी असर नहीं होगा। दो दवा कंपनियों ने हाल ही में यह काकटेल इंजेक्शन बनाया था।

उम्मीद की जा रही थी कि कोरोना के इलाज में यह बेहद कारगर होगा।