News24you

News you are looking for

इन 9 और शहरों में मिलेगी SputnikV वैक्सीन, जानिए कौन से हैं ये शहर

इन 9 और शहरों में मिलेगी SputnikV वैक्सीन, जानिए कौन से हैं ये शहर

नई दिल्ली Sputnik V corona vaccine। हैदराबाद के बाद अब देश के 9 अन्य शहरों में भी जल्द ही रूस में तैयार की गई कोरोना वैक्सीन उपलब्ध होगी। Sputnik V के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए गुरुवार को यह जानकारी दी गई है। गौरतलब है भारत में Sputnik V के डिस्ट्रीब्यूशन का काम डॉक्टर रेड्डी कंपनी देख रही है। बुधवार को डॉ. रेड्डी कंपनी ने ट्टिटर पर जानकारी दी कि रूसी वैक्सीन को देश के नौ अन्य शहरों में उपलब्ध कराया जाएगा।

इन भारतीय शहरों में मिलेगी Sputnik V

 

 

– बेंगलुरु (Bengaluru)

– दिल्ली (Delhi)

– मुंबई (Mumbai)

– चेन्नई (Chennai)

– कोलकाता (Kolkata)

– विशाखापटनम (Visakhapatnam)

– बद्दी (Baddi)

– कोल्हापुर (Kolhapur)

– मिरयालागुडा (Miryalaguda)।

कोरोना से बचाव में सबसे अधिक असरकारी

कंपनी की ओर से दावा किया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए Sputnik V वैक्सीन सबसे अधिक असरकारी है। इसकी सफलता की दर 96.6 फीसद माना गया है। केंद्र सरकार की ओर से फिलहाल देश में Sputnik V वैक्सीन की कीमत 1,145 रुपए तय की गई है, जिसमें अस्पताल का चार्ज और टैक्स भी शामिल है।

देश में सबसे पहले हैदराबाद में हुई थी लांच

गौरतलब है देश में सबसे पहले इस वैक्सीन को हैदराबाद में लॉन्च किया गया था। डॉक्टर रेड्डी ने कहा कि अभी कोविन पोर्टल पर लोग रूसी वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकेंगे। यह सुविधा तभी उपलब्ध होगी जब इसे कमर्शियली लॉन्च किया जाएगा। डॉक्टर रेड्डी कंपनी ने साथ ही यह भी बताया है कि वैक्सीन को बड़े स्तर पर लॉन्च करने से पहले आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं ताकि वैक्सीन की दोनों खुराक की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

 

अपोलो अस्पताल व डॉक्टर रेड्डी में साझेदारी

गौरतलब है कि अप्रैल में ड्रग नियामक से इमरजेंसी उपयोग की मंजूरी मिलने के बाद अपोलो अस्पतालों व डॉक्टर रेड्डी की साझीदारी में मई को स्पूतनिक की शुरुआत की गई। 15 मई को Sputnik V वैक्सीन का पहला डोज हैदराबाद में लगाया गया था।