भोपाल । मध्य प्रदेश में 15 जून तक लागू किए गए लॉकडाउन (lockdown) पर छूट दी जा सकती है। दरअसल जिला क्राइसिस की मीटिंग (District Crisis meeting) के दौरान सीएम शिवराज (CM Shivraj) ने इस बात के संकेत दिए हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि हर हाल में प्रदेश को कोरोना की तीसरी लहर (corona third wave) से बचाना है। हम बार-बार लॉकडाउन लगाने की स्थिति में नहीं है।
दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) आज जिला प्रभारी, प्रभारी अधिकारी और जिला प्रशासन सहित क्राइसिस मैनेजमेंट समूह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि लीडर (leader) वही है। जो सही दिशा में जनता को नेतृत्व कर सके। सीएम शिवराज ने कहा कि हमने कुछ जगह को अनलॉक (unlock) किए है लेकिन अनलॉक किए गए जगह पर भीड़ अनियंत्रित होती जा रही है। जिस पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है हम बार-बार लॉकडाउन नहीं लगा सकते हैं।
सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश में भी स्थिति सुखद है। कोरोना के सिर्फ 276 नए मामले सामने आए हैं। हमें सब कुछ चलाना है। आर्थिक दृष्टि से भी हमें सोचना होगा लेकिन हमें सावधान रहने की भी जरूरत है। अनलॉक की प्रक्रिया में बोलते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश में कब तक और क्य बंद रहेगा और किसे छूट मिलेगी। इसका फैसला क्राइसिस मैनेजमेंट की टीम ही करेगी। सीएम शिवराज ने कहा कि हर जिले और क्षेत्र में क्राइसिस मैनेजमेंट की टीम ने बहुत अच्छा काम किया है और बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाई है।
विदेशों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सभी देशों में कोरोना के केस लॉकडाउन में खुलने के बाद से अचानक से बढ़ गए हैं। तीसरी लहर दिखाई दे रही है। हमें ऐसा ढांचा तैयार करना है जिससे हम संक्रमण के तीसरे लहर से बच सकें। सीएम शिवराज ने लोगों से अपील की है कि सरकार टेस्ट करेगी। क्राइसिस मैनेजमेंट की टीम गाइडलाइन का पालन करेगी लेकिन जिम्मेदारी सबसे अधिक जनता की है। वह अपनी जवाबदारी समझेंगे। टीकाकरण करवाएंगे। टीकाकरण प्रक्रिया में आगे रहेंगे तो हम तीसरे लहर से बच सकेंगे।
बैठक में सीएम शिवराज ने कहा कि निशुल्क राशन वितरण का कार्य ठीक से हो रहा है। सरकार ने Corona अनुकंपा नियुक्ति योजना बनाई है। जिसके क्रियान्वित भी ठीक से हो। इसकी दिशा में कार्य किया जा रहा है। जानकारी देते हुए सीएम शिवराज ने बताया कि प्रदेश में योग से निरोग अभियान चलाए जा रहे हैं। योग को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के इस्तेमाल में लाया जाएगा। हम इस अभियान को गांव गांव चलाएंगे।
प्रदेश में बाल सेवा योजना, अनुकंपा नियुक्ति, योजना विशेष अनुग्रह योजना सहित कोरोना उपचार योजना को प्रभावी तरीके से क्रियाशील बनाया जा रहा है। प्रदेश में अधिक से अधिक लोगों के टीकाकरण करने की जिम्मेदारी ली गई है। बड़ी संख्या में टेस्टिंग की जा रही है। उस दिशा में प्रयास जारी है। जहां भी एक कोरोना के मरीज दिखेंगे। उस जगह को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा।















