News24you

News you are looking for

शरीफ के भाई शाहबाज हो सकते हैं पाकिस्तान के अगले PM

शरीफ के भाई शाहबाज हो सकते हैं पाकिस्तान के अगले PM
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्‍स के अनुसार नवाज शरीफ के छोटे भाई शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री होंगे।
नवाज शरीफ ने पनामा पेपर मामले में दोषी पाए जाने के बाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। पिछले कुछ दिनों से यह तय माना जा रहा था कि इस मामले में नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद छोड़ना होगा। इसके चलते उनके दावेदार के रूप रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ, नवाज के छोटे भाई और पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ, नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक और प्लानिंग और डेवलपमेंट मंत्री अहसान इकबाल के नाम चल रहे थे।
जियो न्यूज के अनुसार सुप्रीम कोर्ट द्वारा नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद पर अयोग्य घोषित किए जाने के बाद सत्ताधारी पार्टी क बैठक में नए प्रधानमंत्री के लिए शाहबाज शरीफ का नाम तय‍ किया गया। पार्टी अब इस बात पर भी विचार कर रही है कि कुछ दिनों के लिए किसे अंतरिम प्रधानमंत्री चुना जाए।
शाहबाज शरीफ अभी नेशनल असेंबली के सदस्य नहीं हैं। पाकिस्तानी कानून के मुताबिक प्रधानमंत्री बनने के लिए उन्हें पहले चुनाव लड़कर संसद का सदस्य बनना पड़ेगा। इस बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता व रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ 45 दिन के लिए अंतरिम तौर पर प्रधानमंत्री बन सकते हैं। इस बीच शाहबाज को चुनाव जीत लेना होगा।
पिछले दिनों नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) की नवाज शरीफ की अध्यक्षता में बैठक हुई थी जिसमें शाहबाज शरीफ समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे। ख्वाजा आसिफ ने एक टॉक शो में साफ कर दिया है कि पूरी पार्टी नवाज शरीफ के साथ है और किसी भी फैसले का डटकर मुकाबला किया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इमरान ने किया स्वागत
पाकिस्‍तान में पनामागेट मामले में नवाज शरीफ को दोषी और अयोग्य करार देने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान ने स्वागत करते हुए न्यायपालिका को ‘हीरो’ बताया है।
इमरान खान ने कहा, ‘अंतत: कानून ने अपनी ताकत दिखाई, इसके लिए मैं न्यायपालिका को सलाम करता हूं, वे हमारे हीरो हैं। पूरा मुल्क आज खुशी मना रहा है क्योंकि हमें लगता है हम अभी और मुल्कों की तरह आगे बढ़ सकते हैं।‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *