विदेश

शाहिद खकान अब्बासी होंगे पाकिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री

शाहिद खकान अब्बासी होंगे पाकिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री
इस्लामाबाद। पेट्रोलियम और प्राकृत्रिक संसाधन मंत्री शाहिद खकान अब्बासी पाकिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री होंगे। भ्रष्टाचार के मामले में नवाज शरीफ के अयोग्य ठहराए जाने की वजह से नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। 
नवाज शरीफ के छोटे भाई और पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ वैसे तो पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री होंगे। लेकिन वे अभी सीधे यह पद ग्रहण नहीं कर सकते है क्योंकि वे नेशनल असेंबली के सदस्य नहीं है। उन्हें 45 दिनों के अंदर असेंबली का सदस्य बनना होगा, इसलिए तब तक के लिए शाहिद अब्बासी को अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया जा रहा है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button