News24you

News you are looking for

बड़ी खबर; MP बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा रद्द, सीएम शिवराज ने की घोषणा

MP Board Exam Flying Squad : परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्रों पर चार उड़नदस्ते रखेंगे नजर

भोपाल. मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी गई है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की है.

12वीं परीक्षा के बाद अब एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा भी रद्द कर दी गई है। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को यह घोषणा की। जल्द ही 12वीं कक्षा की मूल्यांकन नीति जारी होगी। शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा, ‘मध्यप्रदेश में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएँ इस वर्ष अयोजित नहीं की जाएंगी। बच्चों की ज़िंदगी हमारे लिए अनमोल है। करियर की चिंता हमलोग बाद में कर लेंगे। बच्चों पर जिस समय कोविड-19 महामारी का बोझ है, उस समय हम उन पर परीक्षाओं का मानसिक बोझ नहीं डाल सकते!’

इससे पहले मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने परीक्षा रद्द करने के  संकेत दिए थे। हालांकि उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद बुधवार को इस बारे में फैसला हो सकता है। सीबीएसई 12वीं परीक्षा रद्द होने के बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा था, ‘कोविड 19 संक्रमण की वर्तमान परिस्थिति के दृष्टिगत भारत सरकार द्वारा सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द करने का निर्णय किया है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमारे छात्र-छात्राओं के जीवन की चिंता की है।’

यह ख़बर  अभी आई है और इसे सबसे पहले आप news24you पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें