News24you

News you are looking for

Unlock mp news सीएम शिवराज ने दोहराया एक जून से पूरी तरह अनलॉक नहीं, क्राइसेस मैनजमेंट तय करेगा, आयोजनों पर प्रतिबंध

Unlock mp news सीएम शिवराज ने दोहराया एक जून से पूरी तरह अनलॉक नहीं, क्राइसेस मैनजमेंट तय करेगा, आयोजनों पर प्रतिबंध

Unlock mp news : रायसेन। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अभी प्रदेश में सभी प्रकार के आयोजन बंद रहेंगे, शादी विवाह में अधिकतम 5 या 10 इससे ज्यादा लोगों की भीड़ न हो। समय ऐसा नहीं है कि हम भीड़ लगाएं। आखिरी फैसला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप्स को लेना है, सावधानी पूरी रहे।

मुख्‍यमंत्री ने रायसेन जिले की जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में यह बात कही। सीएम ने कहा कि दुकानदार और खरीददार दोनो कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करें। सीएम कोविड केयर सेंटर चालू रहेंगे। प्रशासन प्रयास करें कि जो संक्रमित हैं वो कोविड केयर सेंटर में रहें और अपने परिवारों को सुरक्षित रखें।

उन्‍होंने कहा कि व्यवस्थाएं धीरे धीरे खोली जाएंगी। स्थानीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप्स फैसला लें कि कैसे अनलॉक करना है। बाजार खोलने के लिये नियम बनाएं। याद रखें, कोरोना अनुरूप आचरण का पालन करना है, मास्क लगाना, सैनिटाइज़र प्रयोग करना और दूरी बनाकर रखना। यही तरीका इससे बचने का। अगर फिर भीड़ हुई तो यह फिर से बढ़ेगा। हमें सावधानी से काम करके वायरस के साथ दुनिया चलानी है। हम हर समय आपके साथ खड़े हैं पूरे समर्थन के साथ।

शिवराज ने कहा कि नियंत्रण की स्थिति बनी रहे, फिर से संक्रमण नहीं बढ़ने देना है। विभिन्न वर्ग के लिये कल्याणकारी योजना लेकर आए हैं, हर वर्ग के लिये राहत देने वाली कई योजनाएं बनाई हैं। आपकी सेवा ही हमारा धर्म है। कोरोना आप के साथ और समर्थन से ही खत्म होगा।

उन्‍होंने कहा कि टीका सभी लगवाएं, यही सुरक्षा चक्र है। टीकाकरण आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। हर बड़ा देश टीकाकरण करने में तत्पर है। सभी को टीका लगे यह गांव का क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप तय करे। इसे एक अभियान के रूप में चलाएं।

मुख्‍यमंत्री के अनुसार टेस्टिंग के बाद कान्टैक्ट ट्रैसिंग करेंगे, जिससे पाजिटिव व्यक्ति से मिलने वालों को ढूंढा जा सके और उनका भी टेस्ट करके यथोचित सहायता उपलब्ध करवाना है। किल कोरोना अभियान चलता रहेगा, गांव गांव टीम पूछती रहेगी, टेस्टिंग करेगी, दवाई उपलब्ध कराएगी। संक्रमण को बढ़ने नहीं देना है।

उन्‍होंने कहा कि आपके सहयोग से हम स्थिति में आए हैं कि यह कह सकें कि स्थिति नियंत्रण में है। रायसेन में टेस्टिंग लगातार जारी रहे। एक भी नया केस आने पर मरीज को तुरंत इलाज शुरू करके कोविड केयर सेंटर में भेजेंगे, जिससे संक्रमण को रोका जा सके।