News24you

News you are looking for

Corona New Guideline: गृह मंत्रालय कोरोना गाइडलाइन 30 जून तक बढ़ाई, करना होगा पालन

Corona New Guideline: गृह मंत्रालय कोरोना गाइडलाइन 30 जून तक बढ़ाई, करना होगा पालन

Corona Guidelines: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज (गुरुवार) कोरोना गाइडलाइन को 30 जून तक आगे बढ़ा दिया है। ऐसे में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड दिशा निर्देशों को जारी रखना होगा। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है।

 

कहा है कि कोरोना के मामलों में गिरावट आई है। लेकिन सक्रिय मामलों की संख्या अभी ज्यादा है। इसलिए सख्त निगरानी की आवश्यकता है। भल्ला ने जारी आदेश में कहा है कि किसी भी छूट पर स्थिति, आवश्यकताओं और संसाधनों का आकलन करने के बाद उचित समय पर विचार किया जा सकता है। गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया है, जिन राज्यों के इलाकों में संक्रमण रेट 10 प्रतिशत से ज्यादा और अस्पतालों के 60 प्रतिशत से ज्यादा बेड भरे हैं। उन इलाकों को संवेदनशील घोषित करें।