Sushil Kumar Arrested: पहलवान सागर धनखड़ मर्डर केस में दिल्ली पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। इस बीच आज (शनिवार) पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में आरोपित ओलंपियन सुशील कुमार और उनके साथ अजय को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को दिल्ली पुलिस ने पंजाब में पकड़ा है। अब इन्हें राजधानी लाने की तैयारी की जा रही है। बता दें पुलिस ने पहलवान सुशील पर एक लाख और अजय पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा था।
Sushil Kumar Arrested: पहलवान सागर मर्डर केस में आरोपी ओलंपियन सुशील कुमार गिरफ्तार















