News24you

News you are looking for

LPG Cylinder: सिर्फ 9 रुपये में मिल रहा है 809 रुपये का गैस सिलेंडर, 31 मई से पहले यहां जाकर खरीदें

LPG QR Code: एलपीजी सिलेंडर पर अब होगा क्यूआर कोड, जानिए सरकार की इस पहल से आपको क्या फायदा होगा?

LPG Cylinder: रसोई गैस सिलेंडर और पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं और ईंधन के महंगा होने से आम आदमी की कमर टूट चुकी है। देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार जा चुकी है, जबकि बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को 809 रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। लेकिन, आपको 809 रुपए वाला यह सिलेंडर सिर्फ 9 रुपए में मिल सकता है। पेटीएम मोबाइल एप से गैस सिलेंडर बुक करने पर यह भारी छूट मिल रही है। पेटीएम ने शानदार कैशबैक ऑफर की शुरुआत की है, जिसके तहत अगर कोई ग्राहक पेटीएम के जरिए गैस सिलेंडर बुक करता है तो उसे 800 रुपए तक का कैशबैक मिल सकता है।

कैसे उठाएं ऑफर का फायदा

31 मई 2021 तक आप इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। पेटीएम का यह ऑफर सिर्फ उन्ही ग्राहकों के लिए है जो पहली बार पेटीएम एप से गैस की बुकिंग करेंगे। यहां से गैस बुक करने पर यदि आप 500 रुपए से ज्यादा का पेमेंट करते हैं तो आपको 800 रुपए तक का कैशबैक मिल सकता है। गैस का पेमेंट करने के बाद आपको एक स्क्रैच कार्ड मिलेगा, जिसे 7 दिन के अंदर खोलकर आप इसका फायदा ले सकते हैं। इस स्क्रैच कार्ड में आपको 10 से लेकर 800 रुपए तक मिल सकते हैं।

कैसे बुक करें LPG गैस सिलेंडर

पेटीएम के ऑफर का फायदा उठाने के लिए सबसे पहले पेटीएम एप पर जाएं। यहां पर ‘रिचार्ज और पे बिल’ का ऑप्शन चुनें। इसमें सिलेंडर बुक करने का विकल्प आपको दिखेगा। यहां से जाकर जरूरी जानकारी फिल करें और पेमेंट करने से पहले प्रोमो कोड में “FIRSTLPG” डालें। अगर आपने पेटीएम से पहली बार गैस की बुकिंग की है तो आपको 24 घंटे के भीतर एक स्क्रैच कार्ड मिल जाएगा, जिसकी कीमत 800 रुपए तक हो सकती है। इस कार्ड को 7 दिन के अंदर स्क्रैच करके इसका फायदा उठाना होगा