Tuesday, October 27, 2026
Latest:
गैजेट

JIO को टक्कर देने, Airtel भी ला रही 4G स्मार्टफोन

JIO को टक्कर देने, Airtel भी ला रही 4G स्मार्टफोन

नई दिल्लीः Jio के 1500 रुपए वाले बेसिक फोन के जवाब में देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल 2500 रुपए में 4G स्मार्टफोन लांच करने की तैयारी में है। यह फोन दिवाली से पहले मार्कीट में आ सकता है। सूत्रों के मुताबिक, इस ऑफर के लिए एयरटेल देश के कई बड़े मोबाइल मैन्युरफैक्च्रर्स के साथ बातचीत कर रही है। Jio को टक्कर देने के लिए कंपली डाटा और कॉलिंग का ऑफर भी इसके साथ पेश कर सकती है।

जियो के 1500 रुपए के जवाब में इस फोन की कीमत 2500 रुपए हो सकती है। कंपनी इसके साथ ही डाटा और वाइस कॉल के ऑफर पेश कर सकती है। इस हेंडसेट को कंपनी ही प्रमोट करेगी, हालांकि इसपर किसी तरह की छूट नहीं होगी वहीं यह विंडोज की जगह एंड्रॉयड पर ऑपरेट होगा। एयरटेल इस फोन पर ग्राहकों को गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद एप भी डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान करेगी।

फिलहाल कंपनी हैंडसेट बनाने वाली कई कंपनियों के साथ अभी बातचीज कर रही है। किसी भी फीचर फोन के मुकाबले, यह फोन बड़ी स्क्रीन, बेहतर कैमरा और बैट्री वाला होगा। देश की कुछ बडे स्मार्टफोन मेकर ने इस पूरे प्रोजेक्ट पर एयरटेल के साथ बातचीत होने की बात मानी भी है। 

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *