Monday, November 23, 2026
Latest:
HOME

आस्था, संस्कृति और मनोरंजन के रंगों से सजेगा ऐतिहासिक कटाएघाट मेला,24 नवंबर को बजरंग बली की भव्य शोभायात्रा से होगा शुभारंभ, 1 दिसंबर तक होंगे विविध आयोजन

तपन निषाद/कटनी- नगर के ऐतिहासिक कटाएघाट मेले में इस वर्ष धर्म, संस्कृति, खेल, कला और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित होने वाले श्री बजरंग कटाएघाट मेला 2026 में भव्य शोभायात्रा, विद्यालयीन सांस्कृतिक कार्यक्रम, विज्ञान प्रदर्शनी, खेल प्रतियोगिताएं, शासकीय योजनाओं के स्टॉल, कृष्ण रासलीला, सुंदरकांड पाठ, लेजर शो, गंगा आरती एवं दंगल सहित विविध आयोजन होंगे।

24 नवंबर को दोपहर 3 बजे श्री बजरंग बली की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कटाएघाट मेला स्थल पहुंचेगी, जहां प्रतिमा स्थापना के साथ मेले का शुभारंभ होगा। 25 से 30 नवंबर तक विद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए गायन, नृत्य, फैंसी ड्रेस, निबंध एवं अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विज्ञान प्रदर्शनी में लगभग 20 विद्यालयों के विद्यार्थियों तथा शासकीय योजनाओं की प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की सहभागिता प्रस्तावित है।

मेले में 27 नवंबर को शाम 6 बजे से कृष्ण रासलीला, 28 नवंबर को शाम 6 बजे से सुंदरकांड पाठ, 29 नवंबर को शाम 6 :30 बजे से लेजर शो तथा 30 नवंबर को शाम 5:30 बजे से
गंगा आरती श्रद्धालुओं एवं दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेगी। जबकि 1 दिसंबर को दोपहर 12 बजे दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा तथा दोपहर 2 बजे पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह आयोजित होगा। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और जनउत्सव के विविध रंगों से सजा कटाएघाट मेला नगरवासियों सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा।

Tapan Nishad

Tapan Nishad serves as the Senior Editor at News24you. With extensive experience in journalism and regional news coverage, he ensures that every story published on News24you adheres to the highest standards of fact-checking, accuracy, and editorial integrity before going live Contect: 7000052502 & 9993322038