कटनी – तिलक कॉलेज में छात्राओं के साथ अभद्रता के विरुद्ध अभाविप ने दिया ज्ञापन, NSUI से जुड़े दो छात्रों पर FIR दर्ज
सूरज साहू । कटनी – तिलक कॉलेज में छात्राओं के साथ अभद्रता के विरुद्ध अभाविप ने दिया ज्ञापन, NSUI से जुड़े दो छात्रों पर FIR दर्
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटनी द्वारा शासकीय तिलक महाविद्यालय में लगातार हो रही अराजकता एवं छात्राओं से छेड़छाड़ के खिलाफ ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग की गई है।
विगत शुक्रवार को NSUI से जुड़े प्रिंस वंशकार(मुड़वारा विधानसभा अध्यक्ष) और अभिषेक सिंह परिहार व अन्य साथियों द्वारा छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार और गाली गलौच किया गया।
छात्राओं ने इसकी शिकायत प्रिंसिपल से की लेकिन उचित कार्यवाही न होता देख सीधे महिला थाने पहुंच गई और देर शाम NSUI कार्यकर्ता प्रिंस वंशकार(मुड़वारा विधानसभा अध्यक्ष) और अभिषेक सिंह परिहार के विरुद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत करवाया।
शनिवार को अभाविप के कार्यकर्ताओं ने प्रभारी प्राचार्य डॉ माधुरी गर्ग जी को 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंप उचित कार्यवाही की मांग की।
अभाविप के जिला संयोजक संजय कुशवाहा ने कहा कि ऐसे अराजक तत्वों पर कार्यवाही करते हुए महाविद्यालय प्रशासन इन्हें परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित करे और इनका नामांकन रद्द कर छात्राओं के बीच सुरक्षित माहौल बनाने का संदेश दें ताकि आगे चलकर कोई और मनचलों द्वारा ऐसे नीच हरकत न हो।
ज्ञापन के प्रमुख बिंदु –
1. छात्राओं से छेड़खानी करने वाले,ऐसे जिनके ऊपर महिला थाने में मामला दर्ज है उनका नामांकन रद्द किया जाए और महाविद्यालय परिसर में उसके और उसके साथियों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित किया जाए
2. जिन व्यक्तियों का महाविद्यालय में प्रवेश नहीं है तथा जो वर्तमान में महाविद्यालय के विद्यार्थी नहीं हैं, उनके अनावश्यक प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए।
3. महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जाए।
4. प्रवेश द्वार पर पहचान पत्र की जांच अनिवार्य की जाए।
5. बाहरी एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए।
6. बिना किसी वैध कारण के परिसर में घूमने वाले बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
7. विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं महाविद्यालय में अनुशासन बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

