कटनी के लाल युवराज सिंह ने शास्त्रीय संगीत में लहराया परचम; ग्वालियर विश्वविद्यालय की मेरिट में पाया प्रथम स्थान, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘गोल्ड मेडल’ से नवाजा
सूरज साहू कटनी। के लाल युवराज सिंह ने शास्त्रीय संगीत में लहराया परचम; ग्वालियर विश्वविद्यालय की मेरिट में पाया प्रथम स्थान, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘गोल्ड मेडल’ से नवाजा
किरण संगीत विद्यालय, कटनी से शास्त्रीय संगीत “गायन” में स्नातक के छात्र युवराज सिंह ने परीक्षा 2024-25 की प्रावीण्य सूची (मेरिट लिस्ट) में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है।
नगर के प्रतिभाशाली छात्र युवराज सिंह को राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय, ग्वालियर के सप्तम दीक्षांत समारोह के अवसर पर दिनांक 16/10/2026 को राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के ‘दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार’ में आयोजित दीक्षांत समारोह में स्वर्ण-पदक (गोल्ड मेडल) एवं उपाधि प्रदान की गई। यह सम्मान उन्हें विश्वविद्यालय के कुलाध्यक्ष एवं महामहिम राज्यपाल माननीय श्री मंगुभाई पटेल जी की अध्यक्षता में प्राप्त हुआ।
युवराज सिंह अपनी इस शानदार उपलब्धि का श्रेय किरण संगीत विद्यालय और अपने सम्मानीय गुरु श्री प्रभाकर कश्यप एवं दिवाकर कश्यप “कश्यप बंधु” को देते हैं।
युवराज सिंह, श्रीमती वंदना एवं श्री संजीव सिंह के सुपुत्र तथा श्री अजय बहादुर सिंह के भांजे हैं।
युवराज सिंह जबलपुर आकाशवाणी के ग्रेडेड कलाकार होने के साथ-साथ कई प्रतिष्ठित और सम्माननीय मंचों पर अपनी गायन प्रतिभा की प्रस्तुति दे चुके हैं।

